Showing posts with label Dipesh Kheradiya Writer. Show all posts
Showing posts with label Dipesh Kheradiya Writer. Show all posts

Tuesday, May 6, 2025

कौन थे तुम ? कौन हू में ??

कई बार कई प्रश्नों के जवाब पूरी जिंदगी हम ढूंढते रहते है । कौन आया ? कौन गया ? क्यू आया ? क्यों गया ? ऐसे कई सवाल हमारे मनमस्तिक पर मानसिक चोट पहुंचाई रखते है । हम मरते दम तक कई बार सोचते रहते है कि हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ !??

यूं तो हमारी जिंदगी में कई लोग आते है उनमें से 2-4 लोग केवल पूरी जिदंगी हमारे साथ रहते है और बाकी के लोग खो जाते है किसी कहानी में किसी किरदार में...

सब अपने अपने कहानी और किरदार को निभा रहे है, किसी को हीरो का रोल मिला है तो किसी को विलन का रोल, कोई इश्क कर के खुश है तो किसी का दिल टूटा हुआ है बार बार.. किसी को मिल गई है मंजिल अपनी कोई आज भी गुम है गुमसुदा इन गलियों में..

कोई गुमसुम है किसी की यादों में, किसी ने दिल से निकालकर कर दिया आवारा किसीको..

बस सबकी अपनी कहानी है सबके अपने किरदार..